फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 नवंबर 2025 नगर सर्किल के पुलिस उपाधीक्षक द्वारा थाना कादरीगेट का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मिशन शक्ति केंद्र, CCTNS कार्यालय, हवालात, मैस एवं बैरकों की स्थिति का विस्तृत अवलोकन किया।
अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग के उद्देश्य से थाना क्षेत्र में चिन्हित एच.एस., सक्रिय अपराधियों एवं टॉप 10 अपराधियों की जानकारी लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्ती से बीट प्रणाली का पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही शस्त्रों के भौतिक सत्यापन, यातायात व्यवस्था तथा वर्तमान में संचालित सभी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि थाने की कार्यप्रणाली और क्षेत्र की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाना प्राथमिकता है। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश भी दिए।
