फर्रुखाबाद:थाना नवाबगंज का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, पुलिस उपाधीक्षक ने दिए कड़े निर्देश

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 नवंबर 2025 पुलिस उपाधीक्षक सर्किल मोहम्मदाबाद अजय वर्मा ने मंगलवार को थाना नवाबगंज का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मिशन शक्ति केन्द्र, CCTNS कार्यालय, हवालात, मैस एवं पुलिस बैरकों का बारीकी से निरीक्षण किया।

सीओ अजय वर्मा ने थाना क्षेत्र में चिन्हित एचएस, सक्रिय अपराधियों तथा टॉप-10 अपराधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अपराध नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए प्रभावी रणनीति अपनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बीट प्रणाली को मजबूत करने, शस्त्रों का भौतिक सत्यापन नियमित रूप से करने तथा यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए। इसके साथ ही वर्तमान में चल रहे सभी पुलिस कार्यक्रमों एवं अभियानों के समुचित क्रियान्वयन पर जोर दिया।

सीओ वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसके लिए प्रत्येक पुलिसकर्मी को अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा।

थाने का निरीक्षण शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से संपन्न हुआ।