कासगंज।
अखिल भारतीय लोधी महासभा के तत्वावधान में संचालित नवोदय विद्यालय विद्या ज्ञान सैनिक स्कूल में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु निःशुल्क कोचिंग सेंटर लटूरी सिंह बौहरे स्मृति इंटर कॉलेज ढोलना में होडल सिंह लोधी चेयरमैन एसआर ग्रुप द्वारा प्रदान किए गए 35 निः शुल्क प्रेक्टिस सेट वितरित किए गए। रविवार को अखिल भारतीय लोधी महासभा द्वारा एक कार्यक्रम में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले 35 बच्चों को निःशुल्क प्रैक्टिस सेट वितरित किए गए। साथ ही उनके माता पिता की भी काउंसलिंग की गई। महासभा के जिलाध्यक्ष मुनेश राजपूत ने छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा गरीबों और पिछड़ों का सबसे सशक्त हथियार है। अच्छी शिक्षा हासिल करने के बाद आप के जीवन में अभूतपूर्व बदलाव आ सकता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जयवीर सिंह ने बच्चों पर मोबाइल से होने वाले प्रभाव पर प्रकाश डाला। नरेन्द्र वर्मा मगन ने अपने उद्बोधन में कर्म के सिद्धांत की व्याख्या करते हुए कहा कि निरंतर प्रयास के माध्यम से कठिन से कठिन लक्ष्य को भी प्राप्त किया जा सकता है। संजय राजपूत ने विद्यार्थियों को उनके भविष्य से संबंधित सपनों को जमीन पर उतारने में आने वालीं अड़चनों से पार पाने विषय पर चर्चा की। कार्यक्रम में नरेन्द्र कुमार, मानपाल सिंह, ओमकार सिंह, नीरज कुमार, राजनारायण, विनोद कुमार, मुकेश कुमार, मृदुल कुमार, महेश कुमार, जगदीश कुमार, आवुसामिल, अमरपाल सिंह सहित बच्चों के परिजन उपस्थित रहे।
कासगंज:अखिल भारतीय लोधी महासभा द्वारा वितरित किए गए निः शुल्क प्रैक्टिस सेट
