फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 नवंबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने थाना जहानगंज क्षेत्रान्तर्गत काली नदी बॉर्डर बैरियर पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जहानगंज पुलिस बल के साथ मिलकर संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की गहन चेकिंग कराई।
चेकिंग अभियान के दौरान एसपी ने समय-समय पर सतर्कता बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और बॉर्डर बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बॉर्डर इलाकों में नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाना सुरक्षा की दृष्टि से बेहद जरूरी है, जिससे किसी भी आपराधिक गतिविधि पर तुरंत रोक लगाई जा सके।
एसपी आरती सिंह ने पुलिस बल को सजग, सतर्क और अनुशासित रहकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही टीमवर्क एवं समन्वय के साथ क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस चेकिंग अभियान से स्थानीय लोगों में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत हुआ है।
