फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 नवंबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शनिवार को थाना जहानगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की साफ–सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मिशन शक्ति केन्द्र, CCTNS कार्यालय, हवालात, मैस व पुलिस बैरकों की बारीकी से जांच की।
एसपी ने थाना क्षेत्र में चिन्हित एचएस, सक्रिय अपराधी एवं टॉप-10 अपराधियों की स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने अपराध नियंत्रण व प्रभावी पुलिसिंग के लिए संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को बीट प्रणाली को और मजबूत करने, शस्त्रों का भौतिक सत्यापन करने तथा यातायात व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
इसके साथ ही उन्होंने मिशन शक्ति सहित वर्तमान में संचालित सभी सरकारी अभियानों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के आदेश दिए।एसपी के इस औचक निरीक्षण से पुलिस कर्मियों में सतर्कता बढ़ गई है तथा थाना स्तर पर कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने की दिशा में तेजी आने की उम्मीद है।
