फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 के तहत कोतवाली मोहम्मदाबाद में महिलाओं को किया गया जागरूक

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 नवंबर 2025 महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत दिनांक 15 नवंबर 2025 को कोतवाली मोहम्मदाबाद में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में महिलाओं और युवतियों को सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। टीम ने प्रतिभागियों को विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों, जैसे—महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, बाल संरक्षण 1098, घरेलू हिंसा सहायता 181 —के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इसके साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा जागरूकता, आत्मविश्वास और कानून के प्रति जानकारी बढ़ाना रहा।

महिला सुरक्षा विशेष दल ने सभी महिलाओं से आग्रह किया कि किसी भी प्रकार की परेशानी या आपात स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें।

यह कार्यक्रम मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने और समाज में सुरक्षित वातावरण तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।