लखीमपुर खीरी : बिहार की प्रचंड जीत पर एमएलसी अनूप गुप्ता ने सदर चौराहा पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मनाया जश्न

गोला गोकर्णनाथ : ( द दस्तक 24 न्यूज ) बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत पर शुक्रवार को भाजपा प्रदेश महामंत्री सदस्य विधान परिषद माननीय अनूप गुप्ता संग गोला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गोला सदर चौराहा पर जश्न मनाया व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलायी और पटाखे फोड़े. भारत माता की जय और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगे. कार्यकर्ताओं ने जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति, विकास कार्यक्रमों और प्रदेश नेतृत्व की संगठन क्षमता को दिया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं की मेहनत और एनडीए सरकार की जनहित योजनाओं का नतीजा है।

इस अवसर पर गोला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि बिहार में एनडीए को मिली इस प्रचंड जीत के लिए जनता का आभार. राजद और कांग्रेस के प्रति अब मतदाताओं का विश्वास नहीं रहा, बिहार विधानसभा चुनाव के इस परिणाम से नये राजनीतिक और विकासपरक संभावनाओं के द्वार भी खुलेंगे। अध्यक्ष ने कहा कि यह प्रचंड जीत नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की सकारात्मक कार्यशैली का परिणाम भी है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुरजन लाल वर्मा,विनोद स्वर्णकार, संजीव गुप्ता सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।