लखीमपुर खीरी : गोला विधायक अमन गिरी ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बिहार में मिली प्रचंड जीत का मनाया जश्न

गोला गोकर्णनाथ : ( द दस्तक 24 न्यूज ) बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और जीत का जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला, क्योंकि भाजपा इस जीत को एनडीए सरकार की नीतियों और विकास कार्यों का परिणाम मान रहे है।

शुक्रवार को सदर चौराहा पर गोला विधायक माननीय अमन गिरी अपने सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हाथों में भाजपा का झंडा लहराते हुए पहुंचे, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी करने के साथ ही मिष्ठान खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा कर और बांटकर हर्ष जताया और योगी मोदी जिंदाबाद के जमकर नारे लगाए।

गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने कहा कि यह विजय जनता के विश्वास का परिणाम है। जनता ने फिर एक बार स्थिर सरकार व विकास के पक्ष में मतदान किया है। गोला विधायक ने कहा कि यह जीत पूरे देश के उत्साह को बढ़ाने वाली है और आने वाले चुनावों में भी इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।


इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष शत्रुध्न मिश्रा, सभासद अनिल गुप्ता,अनिल जलोटा, गोपाल कृष्ण शुक्ला,अवधेश मिश्रा, कपिल भारती, हरीश भारती, अचल श्रीवास्तव, अनुराग गुप्ता, सुनील गुप्ता, सचिन सिंह, आयुष शुक्ला, राम रक्षपाल सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।