फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 नवंबर 2025 गुरुवार के शुभ दिवस पर ग्राम उखरा, जनपद फर्रुखाबाद में बौद्ध परंपरा के अनुसार एक पवित्र एवं शांतिपूर्ण वैवाहिक संस्कार सम्पन्न हुआ। कामिनी, पुत्री श्री अनुप कुमार शाक्य (निवासी ग्राम व पोस्ट उखरा, फर्रुखाबाद) एवं रवीश कुमार, पुत्र श्री मानसिंह शाक्य (निवासी ग्राम ढिपारी, पोस्ट मिघौली, जिला कन्नौज) ने दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार के माध्यम से वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की।
संस्कार का संचालन धर्मपाल बौद्ध द्वारा पूर्ण बौद्ध विधि-विधान के साथ किया गया। सभी रीति-रिवाज़ बौद्ध धर्म के मूल सिद्धांत—करुणा, मैत्री, सम्यक दृष्टि और समता—के आधार पर सम्पन्न हुए। विवाह संस्कार सम्पन्न होने के बाद धर्मपाल बौद्ध द्वारा नवदंपत्ति को वैवाहिक प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य, शुभचिंतक और स्थानीय बौद्ध समाज के लोग उपस्थित रहे। सभी ने नवविवाहित दंपत्ति को सुखमय, शांतिपूर्ण और मंगलमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएँ दीं।
