फर्रुखाबाद: लाल किला विस्फोट में शहीदों को श्रद्धांजलि, सुभाष गेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाईं मोमबत्तियां

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 नवंबर 2025 प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री अजय राय (पूर्व मंत्री) के निर्देशानुसार आज फर्रुखाबाद में घूमना स्थित सुभाष गेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लाल किला विस्फोट में शहीद हुए लोगों की स्मृति में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और आतंकवाद की इस कायराना घटना की कड़ी निंदा की।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पुन्नी शुक्ला (जिला उपाध्यक्ष), वरुण त्रिपाठी (प्रवक्ता), अंकुर मिश्रा (शहर अध्यक्ष), हिलाल शफीकी (प्रदेश सचिव, सोशल मीडिया विभाग), अम्मार अली (यूथ जिला अध्यक्ष), शिवाशीष तिवारी (यूथ विधानसभा अध्यक्ष पति), आसिफ खान (महामंत्री), धर्मेंद्र शाक्य, ज़ुबैर अहमद, आदि मिश्रा, तन्मय मिश्रा, अतुल, अंकित पाठक, अतीक सलमानी, वैभव मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए अभिशाप है और देश की एकता-अखंडता के लिए सभी को एकजुट होकर इसके खिलाफ खड़ा होना चाहिए। स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व ने कहा कि पार्टी हमेशा शांति, एकता और सामाजिक सद्भाव की पक्षधर रही है, और ऐसे अवसर देश के शहीदों के प्रति श्रद्धा एवं एकता के प्रतीक हैं।