फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 नवम्बर 2025 अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह व पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चन्दर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध व अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत थाना कमालगंज पुलिस, एसओजी तथा सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। टीम ने चोरी के मामले में वांछित एक अभियुक्त मोहित पुत्र ओम प्रकाश निवासी ग्राम अलीपुर थाना कमालगंज तथा एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने दोनों को मुखबिर की सूचना पर बधार नप्ता की पटरी के पास से एक महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप (UP76T-5834) में चोरी के माल के साथ पकड़ा। मौके पर अन्य चार अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया गया है।
🔹 बरामद सामान का विवरण:
एक बोलेरो मैक्स पिकअप (UP76T-5834), 24 चड्डल बान प्लास्टिक, 32 बंडल बान रेशम के, 20 बंडल रस्सी, 2 बंडल प्लास्टिक, 72 प्लास्टिक मग, 1 बोरी पन्नी, 10 एवर फ्रेश क्लिंग फिल्म (100 मीटर वाली), 58 बंडल निवाड़ के बान, 22 तिरपाल (छोटी-बड़ी विभिन्न रंगों की), 13 बंडल रेम्जोन तिरपाल, 6 बड़े बैटरा, 1 सोलर प्लेट इन्वर्टर बड़ा, 2 इन्वर्टर, 1 सोलर प्लेट, पॉलीथीन, झाल व अन्य सामग्री
🔹 पूछताछ में बड़ा खुलासा:
गिरफ्तार अभियुक्त मोहित ने पूछताछ में बताया कि वह सोलर प्लेट लगाने का कार्य करता है और इसी बहाने उसने अपने साथियों के साथ एक गैंग बना रखा था। यह गैंग दिन में सोलर प्लेट लगाने का काम करता था और रात में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।
अभियुक्त ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने थाना नवाबगंज और थाना शमसाबाद क्षेत्र में भी हाल ही में चोरी की घटनाएं की थीं।
🔹 अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास:
1. मुकदमा संख्या 365/2025 धारा 305/331(4)/317(2) बीएनएस – थाना कमालगंज
2. मुकदमा संख्या 214/2025 धारा 305(A)/331(4) बीएनएस – थाना शमसाबाद
3. मुकदमा संख्या 191/2025 धारा 305 बीएनएस – थाना नवाबगंज
🔹 गिरफ्तारी करने वाली टीमें:
थाना कमालगंज पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक हाकिम सिंह, उ.नि. शिव कुमार, का. सचिन कुमार, का. मोहन लाल
एसओजी टीम:
प्रभारी उ.नि. सचिन चौधरी, हे.का. करण यादव, हे.का. बलवीर सिंह, का. धर्मेन्द्र सिंह, का. विकास चन्द्र
सर्विलांस टीम:
प्रभारी आ.नि. सन्तकुमार, का.आ. अमित कुमार, मु.आ. सन्दीप सिंह, मु.आ. अनुराग कुमार, मु.आ. सचेन्द्र सिंह, का. राहुल शर्मा
🔹 पुलिस का बयान:
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है। बरामद सामान की कीमत लाखों रुपये आंकी गई है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
जनपद पुलिस अधीक्षक ने टीम को उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशंसा व पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
