गोला गोकर्णनाथ : ( द दस्तक 24 न्यूज ) गोला क्षेत्र के कुंभी ब्लॉक के परसपुर गांव में बुधवार को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत सचिवालय का लोकार्पण मुख्य अतिथि गोला विधायक माननीय अमन गिरी के कर कमलों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि गांव में बनने वाले पंचायत भवन आने वाले दिनों में गांव के विकास के लिए सचिवालय साबित होंगे। विकास की योजनाएं एक ही छत के नीचे बनेगी तो संबंधित सभी समस्याओं का निदान भी यही से हो सकेगा।राष्टीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत बनाए गए ग्राम पंचायत सचिवालय का उद्देश्य ग्रामीण विकास और प्रशासनिक कार्यों को सुगम बनाना है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि गोला विधायक ने ग्राम प्रधान सहित सभी ग्रामवासियों को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी आत्म प्रकाश रस्तोगी, जिला पंचायत सदस्य तोहिद खान, ब्लॉक प्रमुख विमल वर्मा, ग्राम प्रधान शाहिद खान, पूर्व प्रधान संदीप सिंह, पूर्व प्रधान यूनुस खान, जिला पंचायत सदस्य केसर आलमी, विधानसभा संयोजक अवधेश मिश्रा, पुनीत मिश्रा सहित क्षेत्र के सैकड़ो ग्राम वासी उपस्थित रहे।
लखीमपुर खीरी : गोला विधायक अमन गिरी ने ग्राम पंचायत सचिवालय का किया लोकार्पण
