फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 नवम्बर 2025 धर्म, समानता और सरलता के संदेश को आगे बढ़ाते हुए आज दिनांक 11 नवंबर 2025 (मंगलवार) को ग्राम उखरा, जिला फर्रूखाबाद निवासी अनुराग पुत्र श्री अशोक कुमार शाक्य और ग्राम नगला भोपत, पोस्ट तिकोना चौकी, जिला फर्रूखाबाद निवासी रश्मी पुत्री श्री रंजीत सिंह शाक्य का विवाह बौद्ध परंपरा के अनुसार संपन्न हुआ।
विवाह समारोह में दोनों ने त्रिशरण और पंचशील का पालन करते हुए बुद्ध, धम्म और संघ की शरण ग्रहण की तथा जीवन को करुणा, मैत्री और समता के मार्ग पर चलाने की प्रतिज्ञा ली।समारोह का संचालन और प्रमाण पत्र वितरण धर्मपाल बौद्ध द्वारा किया गया। उन्होंने नवदंपति को आशीर्वाद देते हुए कहा कि — “बौद्ध विवाह न केवल दो व्यक्तियों का मिलन है, बल्कि यह करुणा, समता और सद्भाव का प्रतीक है। बुद्ध के मार्ग पर चलकर ही सच्चा गृहस्थ जीवन सफल हो सकता है।” कार्यक्रम में दोनों परिवारों के सदस्य एवं स्थानीय बुद्ध अनुयायी उपस्थित रहे। वातावरण में जय भीम और बुद्धं शरणं गच्छामि के जयकारों के साथ समारोह शांतिपूर्ण और आध्यात्मिक माहौल में सम्पन्न हुआ।
