गोला गोकर्णनाथ : ( द दस्तक 24 न्यूज ) गोला क्षेत्र के बिजुआ ब्लॉक के गुजारा गांव में मंगलवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सनशाइन हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के डायरेक्टर डॉ कौशल किशोर वर्मा द्वारा आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में एक सौ पचास से अधिक लोगों का चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य जांच चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। मौके पर जरूरतमंदों को उपलब्ध निश्शुल्क दवा का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर डॉ कौशल किशोर वर्मा ने ग्रामीणों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह भी दी। बिजुआ ब्लॉक के गुजारा गांव में मंगलवार को आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर के आयोजन को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्सुकता थी। विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा एक सौ पचास से अधिक स्त्री-पुरुषों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें कुछ मरीज निर्धन थे जो असाध्य रोगों से पीड़ित थे। स्वास्थ्य जांच के उपरांत चिकित्सकीय सलाह दी। वही मुधमेह, रक्तचाप सहित हृदय संबंधी चिकित्सीय जांच की गयी। इस अवसर पर डॉ द्वारा लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह देते हुए कहा कि आरंभिक चिकित्सीय जांच व इलाज से कई असाध्य रोगों से बचा जा सकता है।
इस अवसर पर श्री भुन्नी प्रधान,बलाकराम,रामचंद्र,रामसेवक,बलराम सिंह, शिवा अर्कवंशी, रिंकू अर्कवंशी, अस्पताल स्टॉफ सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
लखीमपुर खीरी : डॉ कौशल वर्मा द्वारा बिजुआ ब्लॉक के गुजारा गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
