फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 नवम्बर 2025 कोतवाली कायमगंज पुलिस ने नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को मात्र 10 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में की गई।
अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री हरीश चन्द्र के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह गिरफ्तारी की गई है।
घटना का विवरण
दिनांक 07 नवम्बर 2025 को वादी द्वारा कोतवाली कायमगंज में तहरीर दी गई कि उसकी नाबालिग भतीजी शौच के लिए खेतों की ओर गई थी, तभी ग्राम भज्जी नगला निवासी रीनेश यादव पुत्र जसवीर उर्फ पप्पू ने उसे गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
घटना की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 274/25, धारा 65(2) बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।
तेज कार्रवाई में मिली सफलता
विवेचना के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अभियुक्त रीनेश यादव को मात्र 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त से पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए न्यायालय में बयान देने की बात कही है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 274/25 धारा 65 (2) बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट, कोतवाली कायमगंज, जनपद फतेहगढ़।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
अपराध निरीक्षक मोहम्मद कामिल, व0उ0नि0 सुरजीत सिंह, उ0नि0 जितेन्द्र•लका0 आर्य चौधरी
पुलिस की तत्परता से बढ़ा जनता का विश्वास
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से आमजन में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया है।
