कासगंज: जाटऊ अशोकपुर न्याय पंचायत के चैंपियन खिलाड़ी बने राजेश

  • अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने विजई खिलाड़ी को मेडल पहनाकर किया सम्मानित

अमांपुर (कासगंज)
ब्लॉक की न्याय पंचायत जाटऊ अशोकपुर में न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन जूनियर विद्यालय अभयपुरा में आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। 50 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में पहला स्थान प्रांजल, दूसरा गिरीश बाबू और तीसरा स्थान राहुल ने प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में पहला स्थान निशा, दूसरा भावना और तीसरा स्थान लवली ने प्राप्त किया। 100 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग दौड़ में प्रथम स्थान सोनल, द्वितीय हेमंत और तृतीय स्थान जयंत ने पाया वहीं बालिका वर्ग में संध्या, मधु और पायल ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। प्राथमिक बालक वर्ग लंबी कूद में पहला स्थान अभिषेक, दूसरा धर्मेंद्र और तीसरा स्थान नितिन ने प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में शिवानी, दीक्षा और चंचल ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त अन्य कई खेल प्रतियोगिताओं में विभिन्न खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। विजेता प्रतिभागियों को विधायक अमांपुर हरिओम वर्मा ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ब्लॉक पीटीआई मुनेश राजपूत, सुनील आर्य, रामपाल सिंह, ओमशिव वर्मा, नरेंद्र वर्मा, गौरव कुमार, वीरपाल सिंह, ऊषा शर्मा, प्रेमकिशोर, वीणा सिंह, कुसुमा देवी, संजय बंसल, विवेक तोमर, अरविंद कुमार, अनुज प्रताप, अमित चौहान, सुनील कुमार, देवेश मित्तल, सुनील कुमार आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।