गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज़) 05 नवम्बर 2025 दिन बुधवार को सिख पंथ के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 556वा प्रकाश पर्व गोला गोकर्णनाथ में बड़ी ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने कुम्हारन टोला स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा में शामिल हुए और गुरुनानक देव जी की प्रतिमा के समक्ष मत्था टेका और उनकी पावन स्मृतियों को नमन किया और क्षेत्रवासियों व जनपदवासियों सहित सिख समाज को प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा में कीर्तन, अरदास और लंगर का आयोजन किया गया। गोला विधायक ने गुरुद्वारा में उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद परोसा साथ ही प्रसाद ग्रहण किया और क्षेत्र की प्रगति, उन्नति, लोककल्याण के लिए अरदास की और भाईचारे, समानता और सेवा के संदेश पर चलने का आह्वान किया।
गोला विधायक ने कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन हमें सच्चाई, करुणा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। गुरु नानक देव जी के उपदेश आज भी समाज में प्रेम, एकता और सद्भाव बनाए रखने के लिए मार्गदर्शक हैं।
इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा ने गोला विधायक माननीय अमन गिरी को सरोपा भेट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में गोला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, अवधेश मिश्रा सहित सिख समाज के लोग एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहें।
