फर्रुखाबाद:थाना कम्पिल पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 नवम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के मार्गदर्शन में, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत थाना कम्पिल पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।

थाना कम्पिल पुलिस ने मुकदमा संख्या 168/2025 धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त बीरवल पुत्र अन्तराम कश्यप निवासी नगला भिखारी थाना सिढ़पुरा, जनपद कासगंज को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के अनुसार, अभियुक्त बीरवल ने वादी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर शादी करने एवं शारीरिक संबंध बनाने का अपराध किया था। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर 15 अक्टूबर 2025 को थाना कम्पिल में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर मुकदमे में धारा 137(2)/64(1) बीएनएस एवं 3/4 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।

थाना कम्पिल पुलिस टीम द्वारा 05 नवंबर 2025 को अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ में अभियुक्त ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए बताया कि आगे का बयान वह अपने वकील के माध्यम से माननीय न्यायालय में देगा।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

1. थानाध्यक्ष उ0नि0 नितिन चौधरी, 2. उ0नि0 प्रमोद कुमार, 3. का0 अमित कुमार

फतेहगढ़ पुलिस द्वारा नाबालिगों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर त्वरित एवं सख्त कार्रवाई समाज में कानून-व्यवस्था की दृढ़ता को दर्शाती है।