लखीमपुर खीरी : गैंगस्टर एक्ट में 2 नफर वांछित अभियुक्तों को रसूलपनाह चौराहा के पास से गोला पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी गोला अम्बर सिंह के नेतृत्व में सोमवार को थाना गोला पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट से संबंधित अभियुक्तगण पंचम पासी पुत्र स्व0 दुजई उम्र करीब 58 वर्ष 2. रमेश कुमार पुत्र स्वामी दयाल उम्र करीब 55 वर्ष नि0गण ग्राम पिपरिया झाऊ थाना भीरा खीरी को रसूलपनाह चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण के विरूद्ध नियामनुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार मिश्रा,का0 विनय कुमार,का0 नवीन कुमार थाना गोला जनपद खीरी मौजूद रहे।