बरेली – रामनगर ब्लॉक के हरदासपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में करियर गाइडलाइंस मेले का किया गया आयोजन।

आंवला – ब्लाक रामनगर के हरदासपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज हरदासपुर में करियर गाइडलाइंस मेले का सफल आयोजन किया गया इस मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों को करियर के विभिन्न विकल्पों के प्रति जागरूक करना था तथा उनके उज्जवल भविष्य हेतु मार्गदर्शन प्रदान करना होता है यह कार्यक्रम भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया कार्यक्रम आयोजन जिला विद्यालय निरीक्षित जिला परियोजना अधिकारी माध्यमिक समग्र शिक्षा बरेली आदरणीय डॉक्टर अजीत कुमार एवं जिला समन्वयक आदरणीय वीरेंद्र गंगवार के विशेष दिशा निर्देशों के अनुपालन में संपन्न हुआ मेले में विभिन्न विषय विशेषज्ञों एवं परामर्शदाताओं द्वारा विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा व्यावसायिक कोर्स प्रतियोगी परीक्षाओं एवं रोजगार के अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई जिसमें मुख्य अतिथि रहीं अर्चना यादव जिला पंचायत सदस्य पति अरविंद यादव व दूर दराज आये लोगों का भव्य स्वागत किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ डी पी सिंह आदर्श विधालय के पूर्व प्रधानाध्यापक अध्यापक ब्रजेश कुमार शर्मा ने किया जिसमें रिटायर प्रिंसिपल तोताराम रस्तोगी, जिन्होनें बताया शिक्षा से ही हमारे जीवन में बदलाव आता है। और छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि रहे जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद यादव ने छात्र छात्राओं को जागरुक किया जहां पर छात्र छात्राओं को बताया किसी काम को करना आसान नहीं है लेकिन एक लक्ष्य साथ किया जाये तो कोई कठीन नहीं है जिसकी जिती जागती एक मिशाल है हमारी व रामनगर छोटी बहन प्रीति जिसने कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए अपनी यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण की और आज आगरा में जेल अधीक्षक के पद पर तैनात है उन्होंने बताया अधिकारी व नेता बना दोनों ही आसान कार्य नहीं है अधिकारी एक सीमित समय में रहकर अपनी ड्यूटी करता है बशर्तें नेता 24 घंटे रहकर जनता की सेवा करके तब नेता बनता है उन्होंने बताया मैं इस मंच से कहता हूं रामनगर की जनता से आपके क्षेत्र में 108 डायल 112 दोनों ही सेवाएं उपलब्ध हैं आपको अगर कभी भी आवश्यकता पड़ती है तो आप अपने भाई को एक कॉल करना 108 व डायल 112 से पहले आपकी सेवा में खड़ा मिलेगा व सभी ने अपने-अपने अनुभव साझा किए बच्चों का मनोबल बढ़ाया और जागरूक किया। जिसमें पुलिस विभाग स्वास्थ्य विभाग वन विभाग आदि विभाग में पुलिस विभाग नदारद रहा। जिसमें क्षेत्र से बच्चों के अभिभावक व क्षेत्र से स्कूलों के शिक्षक भी मौजूद रहे।
विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह पूर्वक सहभागिता की और उनके प्रश्न पूछे