फर्रुखाबाद:तहसील अमृतपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न, जिलाधिकारी ने सुनी जनसमस्याएं

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 नवम्बर 2025 तहसील अमृतपुर में शनिवार को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा जनता की समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये गये।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 77 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें —राजस्व विभाग की 42, पुलिस विभाग की 22, विकास विभाग की 19, विद्युत विभाग की 06, खाद्य एवं रसद विभाग की 07 तथा अन्य विभागों की 12 शिकायतें शामिल रहीं।

इनमें से 07 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने शेष शिकायतों को शासन की मंशा के अनुरूप निर्धारित समय सीमा में निस्तारित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।

कार्यक्रम के दौरान दो बुजुर्ग नागरिकों को तत्काल आयुष्मान कार्ड बनवाकर वितरित किये गये, जिससे उन्हें स्वास्थ्य लाभ योजनाओं का त्वरित लाभ मिल सके।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी डॉ अवनीन्द्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी विनोद कुमार गौड़, उप जिलाधिकारी, तथा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं को स्थलीय स्तर पर त्वरित एवं प्रभावी समाधान प्रदान करना है।