लखीमपुर खीरी : ( द दस्तक 24 न्यूज ) दुधवा सत्र का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के पर्यावरण वन एवं जलवायु मंत्री माननीय श्री अरुण कुमार सक्सेना जी ने किया।उन्होंने हवन पूजन मंत्रोच्चार और फीता काटकर एवं सफारी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर इको पर्यटन सत्र 2025-2026 का शुभारंभ किया।उद्घाटन मौके पर बड़ी संख्या में वन विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पर्यटक और कर्मचारी मौजूद रहे।वन मंत्री ने पार्क में मौजूद सफारी हाथियों को अपने हाथों से फल भी खिलाए जो समारोह का मुख्य आकर्षण रहा। दुधवा टाइगर रिजर्व अपनी समृद्ध और विविधता के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध है यहां बंगाल टाइगर, हाथी,भालू,घड़ियाल,बारहसिंघा सहित अनेक दुर्लभ जीव पाए जाते हैं यहां हर साल लाखों की संख्या में विदेशी एवं देशी पर्यटक प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने पहुंचते हैं पर्यटन को आधुनिक और सरल बनाने की दिशा में दुधवा प्रशासन ने ऑनलाइन सफारी बुकिंग सिस्टम की तैयारी शुरू कर दी है वन मंत्री ने बताया कि एक विशेष वेबसाइट बनाई जा रही है जिसके माध्यम से देश विदेश में कहीं से भी पर्यटक दुधवा सफारी की अग्रिम बुकिंग कर सकेंगे इसके साथ ही एक नया विशेष रुट भी विकसित किया गया है जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वह लोग पर्यटकों के साथ अच्छा व्यवहार करें जिससे पर्यटक यहां से अच्छा अनुभव लेकर जाएं और दोबारा भी आने का प्रयास करें तथा अन्य पर्यटकों को भी प्रेरित करें उन्होंने बताया दुधवा जैसे जंगल देश के कुछ गिने चुने टाइगर रिजर्व या अभ्यारण्य के पास हैं।
लखीमपुर खीरी : राज्यमंत्री ने दुधवा टाइगर रिजर्व का किया शुभारंभ, सफारी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
