लखीमपुर खीरी : सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के छात्र राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद् द्वारा सम्मानित


गोला गोकर्णनाथ: ( द दस्तक 24 न्यूज ) सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज गोला में शुक्रवार को भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य महेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने स्वतंत्र भारत को एक सूत्र में पिरोने वाले परिश्रमी और दृढ़ इच्छाशक्ति वाले सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला एवं बालिका विभाग की प्राचार्या श्रीमती मधु त्रिपाठी द्वारा छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई तत्पश्चात छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए बैनर और पोस्टर हाथों में लेकर सरदार पटेल अमर रहें,साथ खड़े साथ बढ़े,एक भारत श्रेष्ठ भारत आदि नारों का जयघोष किया साथ ही भारत विकास परिषद् नैमिष प्रान्त उत्तर मध्य क्षेत्र गोला गोकर्णनाथ-खीरी के तत्वावधान में गुरु वन्दन छात्र अभिनन्दन कार्यक्रम 2025 का आयोजन किया गया जिसमे विद्यालय के हाई स्कूल परीक्षा 2025 के टॉपर छात्र हर्ष जायसवाल एवं छात्रा उमा यादव एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा 2025 के टॉपर छात्र सक्षम अरोरा तथा छात्रा माही गुप्ता को शील्ड तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही शिक्षिका डिम्पल शुक्ला तथा शिक्षक अवधेश अवस्थी को बेहतरीन शिक्षण कार्य हेतु सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद् के अध्यक्ष अनुज खरे, कोषाध्यक्ष संजय शुक्ला,सचिव मनोज वर्मा, संयोजक प्रियंका गुप्ता सहित विद्यालय स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।