फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अक्टूबर 2025 राष्ट्र की एकता, अखंडता और बंधुता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा पुलिस लाइन परिसर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बंधुता और सामूहिक सहयोग के मार्ग पर चलने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश की 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत के निर्माण का जो कार्य किया, वह सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को जीवन में उतारें।
इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, उपनिरीक्षक, आरक्षी एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
