फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अक्टूबर 2025 “लौह पुरुष” सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज सरदार पटेल एकता मंच के तत्वावधान में एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली भोलेपुर स्थित कटिहार होटल से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए पटेल पार्क, फर्रुखाबाद पहुंची।
पटेल पार्क पहुंचने पर प्रतिभागियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जीवन एवं राष्ट्र निर्माण में किए गए योगदान को याद किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने सरदार पटेल के अदम्य साहस, एकता, और देश की अखंडता के लिए किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान सरदार पटेल एकता मंच के संयोजक सुमित कटिहार, गौरव कटियार, रोहित कटियार, गुरजीत कटियार, शिवम चौहान, सनी शुक्ला, विनीत मिश्रा, अंकित कटियार, मंजू कटियार, मनोज कटियार, सुशील कटियार, कन्हैया कटियार, रफ्तार ठाकुर, आयुष, अंशु यादव, गौरव श्रीवास्तव, विनीत राजपूत, सुधांशु राज कटियार, मोनू कटियार, विजय कुमार समेत बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए।
सभी प्रतिभागियों ने सरदार पटेल के दिखाए मार्ग पर चलने और राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। रैली के माध्यम से युवाओं ने देशप्रेम और भाईचारे का संदेश दिया, जिससे वातावरण उत्साह और देशभक्ति के रंग में रंग गया।
