फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अक्टूबर 2025 लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज कोतवाली कायमगंज में “Run For Unity – 2025” दौड़/रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कोतवाली कायमगंज के अधिकारी एवं कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए और एकजुटता का संदेश दिया।
रैली के दौरान प्रतिभागियों ने जोश और उमंग के साथ “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” तथा “देश की एकता, हमारी पहचान” जैसे नारों से वातावरण को देशभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया। सभी ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सद्भावना का संदेश दिया तथा भारत के राष्ट्र निर्माता सरदार वल्लभभाई पटेल जी को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और समाज में एकता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रबल करना रहा। अधिकारियों ने इस अवसर पर सरदार पटेल जी के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी।
“Run For Unity – 2025” के इस आयोजन ने जनपद में देशभक्ति और एकता की नई चेतना का संचार किया तथा सभी को यह संदेश दिया कि — भारत की शक्ति उसकी एकता में निहित है।
