फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति टीम ने थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में बालिकाओं को किया सशक्त और जागरूक ।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अक्टूबर 2025 मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के तहत आज थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम द्वारा बालिकाओं को सशक्त एवं जागरूक किया गया। टीम ने बालिकाओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों और सरकारी महिला सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम ने बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों — जैसे 1090 (महिला शक्ति हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) — के बारे में विस्तार से बताया और जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

टीम ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना को बढ़ाना है। बालिकाओं ने भी इस दौरान अपने विचार साझा किए और कार्यक्रम को सराहनीय बताया।

इस पहल से क्षेत्र की बालिकाओं में सुरक्षा जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ाने का संदेश सफलतापूर्वक पहुंचा।