फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक ने की थानों में फेरबदल, कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए कई निरीक्षकों का हुआ स्थानांतरण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अक्टूबर 2025 जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। जारी प्रेस नोट के अनुसार कई पुलिस अधिकारियों को उनके कार्य प्रदर्शन और प्रशासनिक आवश्यकताओं के आधार पर नई तैनाती दी गई है।

निरीक्षक राजेश कुमार सिंह जो अब तक निरीक्षक अपराध थाना कादरीगेट के पद पर तैनात थे, को स्थानांतरित कर थाना फतेहगढ़ भेजा गया है।

वहीं निरीक्षक संजय कुमार राय को थाना कादरीगेट से हटाकर निरीक्षक अपराध थाना नवाबगंज के पद पर तैनाती दी गई है।

थाना कम्पिल के प्रभारी निरीक्षक कपिल कुमार को स्थानांतरित कर थाना कादरीगेट का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

वहीं नितिन कुमार जो अब तक प्रभारी चौकी सरह, थाना फतेहगढ़ के पद पर थे, उन्हें थाना कम्पिल का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ने बताया कि यह स्थानांतरण प्रशासनिक दृष्टि से आवश्यक कदम हैं, जिनका उद्देश्य जिले में शांति, सुरक्षा और प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करना है।