फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 अक्टूबर 2025 लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती 31 अक्टूबर, 2025 को जनपद में बड़े उत्साह के साथ “राष्ट्रीय अखण्डता दिवस” के रूप में मनाई जाएगी। इस अवसर पर जिले में जनपद स्तरीय पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आयोजित होने वाली यह पदयात्रा दिनांक 31 अक्टूबर, 2025 को प्रातः 09:30 बजे दुर्गा नारायन डिग्री कॉलेज, फतेहगढ़ परिसर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा से प्रारंभ होकर फतेहगढ़ चौराहे से होते हुए पुनः कॉलेज परिसर में समाप्त होगी।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश की एकता, अखण्डता और राष्ट्रीय एकजुटता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। प्रशासन द्वारा जिले के सभी बालक/बालिका, महिला/पुरुष खिलाड़ियों, फिटनेस जिम सेंटरों, योग संस्थाओं तथा अन्य खेल संस्थानों के प्रशिक्षुओं से पदयात्रा में सहभागिता करने का आग्रह किया गया है।
जिला प्रशासन ने अपील की है कि सभी प्रतिभागी निर्धारित समय पर, यानी प्रातः 09:30 बजे, दुर्गा नारायन डिग्री कॉलेज परिसर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा स्थल पर उपस्थित हों और “राष्ट्रीय एकता” के इस प्रतीक दिवस में सक्रिय योगदान दें।
कार्यक्रम का मुख्य संदेश:
“एक भारत, श्रेष्ठ भारत” — सरदार पटेल के अखण्ड भारत के सपने को साकार करने का संकल्प।
