फर्रुखाबाद में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 अक्टूबर 2025 को अपराह्न 5:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, डी.आर.डी.ए., जिला पंचायतीराज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी (राजेपुर, कायमगंज व नवाबगंज), सीडीपीओ, एडीओ पंचायत एवं जिला समन्वयक उपस्थित रहे।

बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के मुख्य बिंदु:

1. “Viksit Bharat Buildathon 2025” की प्रगति:

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 924 विचारों के सापेक्ष अब तक 265 विचार अपलोड किए गए हैं, जबकि 659 विचार अपलोड किए जाने शेष हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि 31 अक्टूबर, 2025 तक सभी विचार अपलोड किए जाएं। कार्य में शिथिलता बरतने पर खण्ड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

2. ऑपरेशन कायाकल्प:

सभी एडीओ पंचायतों को निर्देशित किया गया कि 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि का उपयोग नियमानुसार किया जाए और सभी कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।

3. मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट एवं अभ्युदय विद्यालय:

जिलाधिकारी ने संबंधित फर्मों को पत्र जारी कर गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिए।

4. विद्यालय निरीक्षण:

निर्देश दिया गया कि जिला स्तरीय एवं विकास खण्ड स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा विद्यालयों का दो दिवस के भीतर निरीक्षण किया जाए।

5. पीएम श्री विद्यालय:

जिन विद्यालयों में धनराशि भेजी जा चुकी है, वहां हुए कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए। यह रिपोर्ट संबंधित प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी के साथ मिलकर तैयार की जाएगी।

6. समयबद्ध कार्रवाई:

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक एजेण्डा बिंदु पर नियमित बैठकें आयोजित कर कार्य समय पर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी जवाबदेही एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करें, ताकि विकास योजनाओं का लाभ समय पर जनता तक पहुंच सके।