फर्रुखाबाद:राजेपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो शातिर अभियुक्त देशी तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 अक्टूबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी अमृतपुर श्री संजय वर्मा के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध व अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत थाना राजेपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

थाना राजेपुर पुलिस टीम ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर एवं दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है—

1️⃣ जैवित यादव पुत्र अशोक कुमार यादव निवासी परमनगर, थाना नवाबगंज, जनपद फतेहगढ़।

2️⃣ मोहित यादव पुत्र मनोज कुमार निवासी परमनगर, थाना नवाबगंज, जनपद फतेहगढ़।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध क्रमशः

मु.अ.सं. 145/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, मु.अ.सं. 146/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना राजेपुर में पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

पूछताछ में अभियुक्तों ने अपने अपराध स्वीकार करते हुए कहा कि वे अपनी सफाई अपने अधिवक्ता के माध्यम से माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

बरामदगी का विवरण —

एक देशी तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस 315 बोर

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम —

थाना प्रभारी: श्री सुदेश कुमार, आरक्षी: रविराज, आरक्षी: रामनरेश

थाना राजेपुर पुलिस की इस सफलता से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए सतर्कता एवं सक्रियता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।