फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अक्टूबर 2025 मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत आज थाना मऊदरवाजा की एंटी रोमियो टीम द्वारा महिला सुरक्षा एवं सम्मान को ध्यान में रखते हुए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। टीम ने ग्राम पंचायत तुर्कीपुर चौकी क्षेत्र हतीयापुर पहुंचकर स्थानीय महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ बैठक कर उन्हें आत्मरक्षा और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष मऊदरवाजा एवं एंटी रोमियो टीम के सदस्यों ने उपस्थित महिलाओं को बताया कि यदि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या अभद्र व्यवहार की घटना होती है, तो तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112 या नजदीकी थाना/चौकी पर संपर्क करें।

टीम ने यह भी बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास को मजबूत बनाना है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस जन-जागरूकता अभियान की सराहना की।

कार्यक्रम में एंटी रोमियो टीम के सदस्य, स्थानीय ग्रामवासी एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं।