कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अक्टूबर 2025 आज जिला कार्यालय में “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान – युवा सम्मेलन” का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमृतपुर विधायक माननीय श्री सुशील शाक्य ने शिरकत की और युवाओं को प्रेरणादायक संबोधन दिया।
अपने संबोधन में विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि — “युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक युवा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज का युवा यदि दृढ़ संकल्प और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े तो भारत विश्व में आत्मनिर्भरता का उदाहरण बन सकता है।”
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई आत्मनिर्भर भारत योजना के लक्ष्य को साकार करने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। युवाओं को स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया जैसे अभियानों के बारे में विस्तार से बताया गया।
अंत में विधायक सुशील शाक्य ने सभी युवाओं से आह्वान किया कि वे समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी रचनात्मक भूमिका निभाएं तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दें।
