फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अक्टूबर 2025 रविवार को ग्राम कक्यौली पोस्ट बबना, जिला फर्रुखाबाद निवासी विवेक कुमार पुत्र श्री मुकेश कुमार शाक्य एवं ग्राम पपड़ी खुर्द पोस्ट बरझाला, जिला फर्रुखाबाद निवासी राधा पुत्री श्री उमेश चन्द्र शाक्य का पवित्र दाम्पत्य सूत्र बन्धन संस्कार बुद्ध रीति से सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में बौद्ध धर्म की परंपरानुसार दोनों पक्षों ने पंचशील, त्रिशरण और मैत्री भाव से जीवन यापन का संकल्प लिया। विवाह समारोह का संचालन धर्मगुरु श्री धर्मपाल बौद्ध द्वारा किया गया। विवाह संस्कार सम्पन्न होने के पश्चात धर्मपाल बौद्ध ने नवविवाहित जोड़े को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया और उनके सुखी, शांतिपूर्ण एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य, ग्रामवासी एवं बौद्ध समुदाय के अनुयायी उपस्थित रहे। सभी ने बौद्ध रीति से सम्पन्न इस विवाह को सामाजिक समरसता और सादगी का सुंदर उदाहरण बताया।
