फर्रुखाबाद में नवाब मोहम्मद खां बंगश वेलफेयर सोसाइटी की नई कमेटी का हुआ गठन।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अक्टूबर 2025 शहर की ऐतिहासिक बारादरी स्थित कार्यालय पर नवाब मोहम्मद खान बंगश वेलफेयर सोसाइटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन की नई कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने समाजसेवा और बंगश के गौरव को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ संगठन की नई जिम्मेदारियाँ तय कीं। नवीन कमेटी का गठन निम्नानुसार किया गया—

अध्यक्ष: नवाब काज़िम हुसैन खां बंगश 

वरिष्ठ उपाध्यक्ष: एडवोकेट अनीस अहमद खां

उपाध्यक्ष: एडवोकेट जवाहर सिंह गंगवार, एडवोकेट समीम खां, मोहम्मद आसिफ खां, वाहिद अली खां

महासचिव: एडवोकेट सलीम राजा

संयुक्त सचिव: जावेद हुसैन खां बंगश

कोषाध्यक्ष: मुफीद खां

मीडिया प्रभारी एवं संयोजक: वसीमुज्जमां खां

कोऑर्डिनेटर: वकार खां

सदस्य: अब्दुल मन्नान खां, अकील खां, सैफ खां, देवकीनंदन गंगवार एवं इस्लाम खां

इसके अतिरिक्त, संगठन के संरक्षक मंडल का गठन भी किया गया, जिसमें वरिष्ठ समाजसेवियों और शिक्षाविदों को शामिल किया गया है। संरक्षक मंडल में —डॉ. अनवर अहमद, डॉ. रामकृष्ण राजपूत, विजय यादव, डॉ. प्रभात गुप्ता, डॉ. मोहम्मद मोहसिन, हाजी राजा शमसी, एडवोकेट वफी उल्लाह खां, मनोज अग्रवाल और यूनिस अंसारी को स्थान दिया गया है।

बैठक में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर संगठन को सामाजिक सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक विकास के क्षेत्रों में सक्रिय बनाने का संकल्प लिया।

अध्यक्ष नवाब काज़िम हुसैन खां बंगश ने कहा कि संस्था समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर जिले के विकास में योगदान देगी।