फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान के तहत मोहम्मदाबाद व साइबर थाना पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 अक्टूबर 2025 नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से चलाए जा रहे #MissionShakti5 अभियान के तहत जनपद फतेहगढ़ के कोतवाली मोहम्मदाबाद एवं साइबर थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस टीम ने क्षेत्र की महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन सेवाओं — 1098 (बाल सहायता), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (महिला पॉवर लाइन), एवं 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) — की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उपस्थित जनसमूह को महिला संबंधी अपराधों से बचाव के उपायों, साइबर अपराधों की पहचान और उनसे निपटने के तरीकों के प्रति भी सचेत किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों ने बताया कि मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को भयमुक्त वातावरण प्रदान करना, उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना और समाज में समान भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस दौरान महिलाओं को आत्मरक्षा के महत्व और आवश्यक अधिकारों के बारे में भी जानकारी दी गई।

स्थानीय महिलाओं व बालिकाओं ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं में जागरूकता और सुरक्षा की भावना और मजबूत होती है।