फर्रुखाबाद: तथागत सामाजिक समिति (TSS) की ब्लॉक राजेपुर बैठक 26 अक्टूबर को आयोजित होगी।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अक्टूबर 2025 तथागत सम्भ्रांत नागरिक सामाजिक संगठन (तथागत सामाजिक समिति-TSS) की ब्लॉक राजेपुर इकाई की आवश्यक बैठक आगामी 26 अक्टूबर 2025 दिन रविवार को प्रातः 11:00 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक का स्थान निर्माणाधीन स्वर्गीय प्रोफेसर शैतान सिंह मेडिकल कॉलेज, गौटियाजमापुर, जमापुर मोड़ के पास, राजेपुर फर्रुखाबाद निर्धारित किया गया है।

बैठक में संगठन के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही टेलीफोन डायरेक्टरी हेतु सदस्यों के ग्रामवार नामों की सूची एकत्र करने, प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन और अन्य संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

संगठन के पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की है ताकि संगठन के विकास संबंधी निर्णय सर्वसम्मति से लिए जा सकें।

तारीख: 26 अक्टूबर 2025 (रविवार)

समय: सुबह 11:00 बजे

स्थान: निर्माणाधीन स्व. प्रो. शैतान सिंह मेडिकल कॉलेज, गौटियाजमापुर,जमापुर मोड़ के पास, राजेपुर, फर्रुखाबाद।