फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अक्टूबर 2025 महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अंतर्गत आज मिशन शक्ति टीम ने कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
इस दौरान टीम ने क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा एवं स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम ने उपस्थित महिलाओं को विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों — 1090 (महिला हेल्पलाइन), 181 (महिला सहायता), 1098 (बाल सहायता), 112 (आपातकालीन सेवा) और 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
टीम ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने, आत्मरक्षा के उपाय अपनाने तथा किसी भी प्रकार की परेशानी में तुरंत पुलिस या हेल्पलाइन नंबरों से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नियमित जांच कराने की सलाह भी दी गई।
मिशन शक्ति टीम द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान समाज में महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की भावना को और मजबूत बना रहा है।
