फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अक्टूबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली फतेहगढ़ में पंजीकृत मुकदमा संख्या 273/2025, धारा 303(2) बीएनएस में चोरी की एक मोटरसाइकिल का मामला दर्ज था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त उदित सिंह राठौर पुत्र सतेन्द्र सिंह निवासी बरिया नगला, थाना कमालगंज, जनपद फतेहगढ़ को चोरी की गई HF डीलक्स मोटरसाइकिल (नं. UP76 AC 4404) सहित गिरफ्तार कर लिया।
घटना के संबंध में वादी अजीत प्रताप सिंह पुत्र राकेश प्रताप सिंह, निवासी जय नारायण वर्मा रोड, निकट पोस्ट ऑफिस, कोतवाली फतेहगढ़ ने 19 अक्टूबर 2025 को अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पूछताछ में अभियुक्त ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए बताया कि वह अपनी सफाई माननीय न्यायालय में अपने अधिवक्ता के माध्यम से प्रस्तुत करेगा।
बरामदगी का विवरण:
एक मोटरसाइकिल HF डीलक्स नं. UP76 AC 4404
गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:
1. न.शि. अखिलेश कुमार, 2. आरक्षी विक्रांत
कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति पुलिस की तत्परता और प्रतिबद्धता का परिचय एक बार फिर देखने को मिला है।
