फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अक्टूबर 2025 ग्राम पचपुखरा निवासी आयुष देव कुशवाहा पुत्र कुलदीप कुशवाहा के एमबीबीएस में चयन पर आज गांव में हर्ष का माहौल रहा। इस अवसर पर तथागत सामाजिक समिति (TSS) फर्रुखाबाद के तत्वावधान में ग्राम पचपुखरा स्थित कुलदीप कुशवाहा के आवास पर सांय 4:00 बजे भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के जिला अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य ने की। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समिति के पदाधिकारियों द्वारा आयुष देव कुशवाहा को पंचशील पट्टिका, पगड़ी, शील्ड व सम्मान प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथियों और पदाधिकारियों में अंचल सिंह कुशवाहा जिला लेखा परीक्षक, महावीर सिंह शाक्य जिला उपाध्यक्ष, राधेश्याम शाक्य जिला कोषाध्यक्ष, संतोष शाक्य जिला सचिव, शेर सिंह शाक्य जिला सचिव, रामवीर शाक्य महासचिव, संजय शाक्य एडवोकेट कानूनी सलाहकार, सुधीर कुशवाहा कार्यक्रम संचालक, डा० धर्मवीर शाक्य पत्रकार नगर मीडिया प्रभारी, कमलेश शाक्य कार्यकारिणी सदस्य, शकुन्तला शाक्य महिला सभा उपाध्यक्ष सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आयुष देव कुशवाहा के इस चयन से पूरे ग्राम एवं परिवार में हर्ष की लहर दौड़ गई। उनके बाबा मानसिंह कुशवाहा, पिता कुलदीप कुमार कुशवाहा, माता अन्नपूर्णा कुशवाहा, बहन दिव्यांशी कुशवाहा, चाचा प्रदीप कुमार, सूरज कुमार, राहुल कुमार कुशवाहा एवं अन्य परिजन उपस्थित रहे और खुशी व्यक्त की।
कार्यक्रम के अंत में समिति के अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य ने कहा कि — “आयुष देव जैसे मेधावी युवा समाज और क्षेत्र का नाम रोशन करते हैं। यह सम्मान न केवल आयुष का है, बल्कि उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है जो मेहनत और लगन से सफलता प्राप्त करना चाहते हैं।” श्री अध्यक्ष ने आग्रह किया कि हाईस्कूल, इंटरमीडिएट में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के अंक पत्र एवं आधार कार्ड की छाया प्रति संस्था को उपलब्ध कराने का आग्रह किया जिससे उन बच्चों को मंच पर सम्मानित किया जा सके उन्होंने यह भी कहा कि अधिक से अधिक (TSS) संस्था में लोग सदस्यता ग्रहण करें।
समारोह का समापन तालियों की गड़गड़ाहट और “जय तथागत” के जयघोष के साथ हुआ।
