(द दस्तक 24 न्यूज़) जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने दीपावली पर्व के अवसर पर जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक पर्व है, जो हमें अच्छाई, सत्य और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने नागरिकों से अपील की कि वे घर-आंगन के साथ-साथ दिलों में भी प्रेम, सौहार्द और एकता के दीप जलाएं, ताकि समाज में खुशहाली और भाईचारा बना रहे। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का नहीं बल्कि अच्छे कर्मों और सकारात्मक सोच को अपनाने का पर्व है। साथ ही उन्होंने पटाखों का सावधानीपूर्वक उपयोग करने और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। डीएम ने लोगों से पर्यावरण का ध्यान रखते हुए हरित और प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने की अपील की।
लखीमपुर खीरी : जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने दीपावली पर्व के अवसर पर जनपदवासियों को दी शुभकामनाएं
