फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अक्टूबर 2025 थाना कायमगंज क्षेत्रांतर्गत PN फाउंडेशन स्कूल में आज मिशन शक्ति 5.0 के तहत बालिकाओं को सशक्त एवं जागरूक करने हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय विधायक कायमगंज, श्रीमान जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मिशन शक्ति टीम द्वारा बालिकाओं को आत्मरक्षा, सुरक्षा और सरकारी हेल्पलाइन सेवाओं के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विशेष रूप से विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की गई —
👉 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर
👉 112 आपातकालीन पुलिस सेवा
👉 108 एंबुलेंस सेवा
👉 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन
👉 181 वीमेन हेल्पलाइन
👉 102 गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस सेवा
👉 1090 वूमेन पावर लाइन
👉 1930 साइबर हेल्पलाइन
👉 101 अग्निशमन सेवा
मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को बताया कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर किसी भी समस्या की तुरंत जानकारी दी जा सकती है तथा प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।
कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने, किसी भी उत्पीड़न या आपात स्थिति में बिना झिझक सहायता मांगने का संदेश दिया।
मिशन शक्ति 5.0 के इस चरण का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास, सुरक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण की भावना को और मजबूत बनाना है।
