फर्रुखाबाद:सम्पूर्ण समाधान दिवस पर डीएम एवं एसपी ने सुनी जन शिकायतें, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अक्टूबर 2025 तहसील कायमगंज में आज आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित विभागीय कर्मचारियों एवं अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी शिकायत का समाधान टालमटोल रवैये से न किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने भी आम नागरिकों की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

कार्यक्रम के दौरान अनेक विभागों से संबंधित समस्याएँ प्रस्तुत की गईं, जिनमें राजस्व, पुलिस, विकास, शिक्षा, एवं सामाजिक कल्याण से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। अधिकारियों ने मौके पर ही कई मामलों का निस्तारण कराया तथा शेष मामलों को निर्धारित समय सीमा में समाधान हेतु संबंधित विभागों को सौंपा गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई और प्रशासनिक अधिकारियों से न्याय की उम्मीद जताई।