लखीमपुर खीरी : उज्ज्वला योजना के तहत मुख्यमंत्री द्वारा लाभार्थियों के खातों में निशुल्क गैस रिफिल सब्सिडी राशि अंतरित

लखीमपुर खीरी,( द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अक्टूबर 2025 दिन बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकभवन, लखनऊ से प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के बैंक खातों में निःशुल्क घरेलू गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी की धनराशि अंतरित किए जाने का राज्यव्यापी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद लखीमपुर खीरी के कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में किया गया जिसमें जनपद के मा० जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं उज्जवला योजना की लाभार्थी महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान लगभग 100 उज्जवला लाभार्थियों ने कलेक्ट्रेट सभागार में लाइव प्रसारण देखा। प्रसारण समाप्ति के उपरांत माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से चेक प्रदान किए गए, जो सब्सिडी अंतरित किए जाने का प्रतीक था। जनपद में कुल 5,38,961 पात्र एवं सक्रिय उज्जवला योजना लाभार्थियों को सब्सिडी राशि उनके बैंक खातों में सीधे अंतरित की गई है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, डीएसओ अंजनी कुमार, इंडियन ऑयल के सेल्स ऑफिसर सहित जिले के प्रमुख वितरक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को ऊर्जा सुरक्षा, स्वच्छ ईंधन और आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करना है, जिससे उन्हें पारंपरिक ईंधन से होने वाली स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संबंधी परेशानियों से राहत मिले।