कासगंज।
विकास भवन कासगंज में बुधवार को इफको द्वारा नैनो उर्वरक एवं जैब उर्वरक आधारित उर्वरक विक्रेता प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला कृषि अधिकारी डॉ अवधेश मिश्र ने संतुलित फसल पोषण एवं जैब उर्वरकों की उपयोगिता पर विस्तृत जानकारी दी। वहीं मुख्य अतिथि उप कृषि निदेशक महेंद्र सिंह ने परंपरागत उर्वरकों के अत्यधिक प्रयोग से होने वाले नुकसान के बारे में बताते हुए इनके विकल्प के रूप में नैनों उर्वरकों को बढ़ावा देने की बात कही। इफको से राज्य प्रमुख यतेंद्र तेवतिया, जिला प्रबंधक शिवम विश्नोई एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। डॉ प्रहलाद सिंह एवं कृषि वैज्ञानिकों ने उर्वरक विक्रेताओं एवं किसानों को नैनो उर्वरक के उपयोग को बढ़ाने की अपील की। उन्होंने बताया कि ये परंपरागत यूरिया के बेहतर विकल्प हैं। जिला उद्यान अधिकारी रवि चंद्र जयसवार ने उद्यान फसलों में नैनो एवं जैब उर्वरकों की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। सहायक निबंधन सहकारिता कासगंज द्वारा भी सहकारी समितियों को नैनो उर्वरकों की बिक्री बढ़ाने हेतु अपील की।
कासगंज:उर्वरक विक्रेताओं एवं किसानों को दिया नैनो उर्वरकों का प्रशिक्षण
