फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अक्टूबर 2025 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शमसाबाद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को एक अदद नाजायज रायफल 315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के मार्गदर्शन तथा अपर पुलिस अधीक्षक डा० संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में की गई।
थाना शमसाबाद पुलिस टीम ने 13 अक्टूबर 2025 को संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त किशनपाल शाक्य पुत्र स्व० रामनाथ शाक्य निवासी ग्राम कासिमपुर तराई थाना शमसाबाद जनपद फतेहगढ़ को मुबारिकपुर मोड़ से मुबारिकपुर जाने वाले मार्ग पर गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक देशी रायफल 315 बोर नाजायज व एक जिंदा कारतूस बरामद किया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना शमसाबाद पर मु0अ0सं0 198/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि गाँव में कुछ लोगों से रंजिश के कारण वह अपनी सुरक्षा के लिए रायफल रखता था। उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि अब आगे से ऐसा नहीं करेगा।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:
1. उ0नि0 रमेश सिंह – थानाध्यक्ष शमसाबाद, 2. उ0नि0 नरेश चन्द्र, 3. का0 सोहित कसाना, 4. का0 तरूण कुमार
थाना शमसाबाद पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रति पुलिस की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है।
