लखीमपुर खीरी : गोला नीलकंठ मैदान में विकसित उत्तर प्रदेश 2047 समृद्धि का शताब्दी पर्व सम्मेलन का हुआ आयोजन

गोला गोकर्णनाथ,(द दस्तक 24 न्यूज़) सोमवार को नीलकंठ मैदान में विकसित उत्तर प्रदेश समर्थ उत्तर प्रदेश 2047 समृद्धि का शताब्दी पर्व सम्मेलन का आयोजन किया गया। विकसित उत्तर प्रदेश 2047 उत्तर प्रदेश सरकार का एक अभियान है जिसका लक्ष्य 2047 तक राज्य को एक विकसित प्रदेश बनाना है इस अभियान के तहत गोला विधायक अमन गिरी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा योगी सरकार ने ‘समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश 2047’ अभियान की अवधि बढ़ा दी है। अब यह अभियान 30 अक्टूबर 2025 तक अनवरत रूप से जारी रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस पहल से जुड़कर प्रदेश के विकास की दिशा में अपनी राय और सुझाव दे सकें। हमारा भारत देश व उत्तर प्रदेश नई नई योजनाओं से विकसित उत्तर प्रदेश बन रहा है हमारी मातृ शक्तियों को 2300 से भी अधिक सेवा सहायता समूह के माध्यम से नए नए कार्यों में जोड़ा जा रहा है और सरकार के द्वार प्रोत्साहित किया जा रहा है साथ ही देश के युवाओं को नई नई प्रेरणाओं से उनके योग्यता अनुसार उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है गोला विधायक ने सख्त लहजे में कहा शून्य सहनशीलता या “पूर्ण असहिष्णुता” से किसी भी गलत तरीके से किसी भी वर्ग का अधिकारी हमारी क्षेत्र की जनता या व्यवसायिक लोगों को परेशान करता है तो उसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सम्मेलन में गोला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू,अवधेश मिश्रा, केके शुक्ला, वरिष्ठ सभासद नानक चंद्र वर्मा, व्यापार मण्डल अध्यक्ष अरुण अवस्थी,राम मोहन सोनी, विनोद स्वर्णकार, बैजनाथ अग्निहोत्री, बाबू राम वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में व्यापारी एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे ।