फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अक्टूबर 2025 जनपद के मोहम्मदाबाद चतुर्थ क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी अमित यादव ने अपने समर्थकों और क्षेत्रवासियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि — “कदमों की थकान चाहे जितनी भी हो, मंज़िल पर पहुंचकर सारा दर्द मुस्कान बन जाता है।”
उन्होंने आगे कहा कि यह चुनावी सफर केवल व्यक्तिगत संघर्ष नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और सहयोग की यात्रा है। समाज के हर वर्ग के सहयोग और वरिष्ठ जनों के आशीर्वाद से वे अपने क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहेंगे।
अमित यादव ने अपने संदेश में कहा —“मैं आपके सहयोग और आशीर्वाद का सदैव आकांक्षी हूं। जनता के समर्थन से मोहम्मदाबाद चतुर्थ को एक आदर्श क्षेत्र बनाना ही मेरा लक्ष्य है।”
उन्होंने जनसंपर्क के दौरान जनता से विकास, शिक्षा, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने का संकल्प भी दोहराया।
अमित यादव के समर्थकों ने भी विश्वास जताया कि वे क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से उठाकर ठोस समाधान प्रस्तुत करेंगे।
