फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अक्टूबर 2025 दीपावली और त्योहारों के मद्देनज़र जनपद फतेहगढ़ पुलिस द्वारा अवैध रूप से आतिशबाजी के भंडारण और विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने बीते कुछ दिनों में विभिन्न थाना क्षेत्रों से 98 कार्टन अवैध आतिशबाजी बरामद करते हुए कुल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में 04 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।
प्रमुख कार्रवाइयाँ
1. कोतवाली कायमगंज (01 अक्टूबर 2025):
पुलिस ने लगभग 150 किलोग्राम अवैध आतिशबाजी बरामद की। इस मामले में 02 अभियुक्तों – अरशद अंसारी पुत्र रूकसार अंसारी निवासी ग्राम लालबाग थाना कायमगंज तथा हिमांशु गुप्ता पुत्र ओमशिव गुप्ता निवासी लोकमन थाना कायमगंज – को गिरफ्तार किया गया।
इस पर मु.अ.सं. 239/25, धारा 5क/9(ख) विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत मामला दर्ज किया गया।
2. थाना कादरीगेट (09 अक्टूबर 2025):
पुलिस ने 19 कार्टन आतिशबाजी बरामद कर 02 अभियुक्तों – अभिषेक गुप्ता पुत्र अमरीश गुप्ता निवासी खतराना थाना कोतवाली फतेहगढ़ तथा मो. राशिद पुत्र खलील निवासी समधन थाना गुरसहायगंज जनपद कन्नौज – को गिरफ्तार किया।
इस पर मु.अ.सं. 319/25, धारा 05/9B(1)(b) विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
3. थाना कादरीगेट (10 अक्टूबर 2025):
इस दिन पुलिस ने 28 कार्टन आतिशबाजी बरामद करते हुए गौरव गुप्ता पुत्र स्व. वेद प्रकाश गुप्ता निवासी 1/12 दाल मंडी थाना कोतवाली फतेहगढ़ को गिरफ्तार किया।
मुकदमा मु.अ.सं. 321/25, धारा 05/9B(1)(b) विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत दर्ज किया गया।
4. कोतवाली फतेहगढ़ (10 अक्टूबर 2025):
पुलिस ने 11 कार्टन आतिशबाजी बरामद कर विजेन्द्र पाल पुत्र अमर सिंह निवासी अम्वरपुर थाना एलाऊ जनपद मैनपुरी को गिरफ्तार किया।
इस पर मु.अ.सं. 269/25, धारा 5/9ख विस्फोटक अधिनियम 1884 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत हुआ।
पुलिस प्रशासन की सख्ती
पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी व्यक्ति बिना वैध लाइसेंस के आतिशबाजी का भंडारण या विक्रय न कर सके। त्योहारों के दौरान सुरक्षा और जनहित को ध्यान में रखते हुए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध आतिशबाजी से दूरी बनाए रखें, क्योंकि यह न केवल कानूनन अपराध है बल्कि जीवन और संपत्ति की दृष्टि से भी अत्यंत खतरनाक है।
