फर्रुखाबाद:थाना कादरीगेट पुलिस ने आतिशबाजी से भरे 19 कार्टून के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अक्टूबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना कादरीगेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने अवैध आतिशबाजी के भंडारण व परिवहन में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में आतिशबाजी बरामद की है।

थाना कादरीगेट पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बोलेरो पिकअप वाहन (UP 74 T 7103) में अवैध पटाखे भरकर दो व्यक्ति खतराना मोहल्ला की ओर जा रहे हैं। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। तलाशी लेने पर वाहन से आतिशबाजी से भरे कुल 19 कार्टून एवं 620 रुपये नकद बरामद हुए।

पुलिस ने मौके से दो अभियुक्तों —

1️⃣ अभिषेक गुप्ता पुत्र अमरीश गुप्ता निवासी खतराना, थाना कोतवाली फर्रुखाबाद (उम्र 23 वर्ष)

2️⃣ मो० राशिद पुत्र खलील निवासी समधन, थाना गुरसहायगंज जनपद कन्नौज (उम्र 30 वर्ष) — को गिरफ्तार किया।

बरामद माल में विभिन्न ब्रांडों के पटाखे जैसे सन इंडिया, परी, कुबेर, मुर्गा, कैप्टन अमेरिका, हरिक्यूलस, सुप्रीम, गोकिला, रोबोट आदि के सैकड़ों पैकेट शामिल हैं।

अभियुक्तों से पूछताछ में उन्होंने बताया कि आगामी दीपावली पर्व पर पटाखों की दुकान लगाने हेतु यह माल स्टॉक कर रहे थे। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मु.अ.सं. 319/25, धारा 5/9B(1)(b) विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में —

प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक विशेष कुमार, हेड कांस्टेबल कपिल कुमार कुशवाह, कांस्टेबल अनुज कुमार तथा कांस्टेबल अमित कुमार सैनी शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक ने टीम को सराहनीय कार्य हेतु प्रशंसा व्यक्त की है तथा आगामी त्यौहार के मद्देनजर आतिशबाजी से जुड़ी अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।